कटिहार के डंडखोरा में लकड़बग्घे का आतंक, कई ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला , लोगों में दहशत

Dandkhora Hyena Attack: कटिहार के डंडखोरा में लकड़बग्घे के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है. कई लोग घायल हुए हैं और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.

कटिहार के डंडखोरा से संजय सिंह की रिपोर्ट

Dandkhora Hyena Attack: जिले के डंडखोरा प्रखंड की रायपुर पंचायत अंतर्गत सोती गांव और बहियार क्षेत्र में इन दिनों लकड़बग्घे के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. लगातार हमलों की घटनाओं के बाद लोग खेतों और बहियार की ओर जाने से भी डरने लगे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़बग्घा कई लोगों और मवेशियों पर हमला कर चुका है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

कई ग्रामीण हुए घायल, मवेशियों को भी बनाया निशाना

ग्रामीणों के अनुसार लकड़बग्घे के हमले में छोटू मंडल, मुन्नी देवी, ठाकुर मंडल, परमाल्या देवी, शिव कुमार मंडल, हर्ष कुमार राय, मुन्ना कुमार, वासुदेव राय, रितु देवी, अर्पण कुमार और विश्वनाथ कुमार सहित कई लोग घायल हो चुके हैं. इसके अलावा कई बकरियों पर भी हमला किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि लकड़बग्घा कई बकरियों को उठा ले गया, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

शाम होते ही घरों में दुबक रहे लोग

लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है. शाम ढलते ही लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं. अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं और किसान भी खेतों में जाने से कतरा रहे हैं.

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि लकड़बग्घे को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि लोगों में फैली दहशत समाप्त हो सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की अपील

समाजसेवी शंभू कुमार मंडल, विनोद मंडल और दिलीप कुमार राय सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की अपील की है.

और पढ़ें: जब डीएम बने बच्चों के दोस्त : पूछे अल्फाबेट और गिनती, दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का किया निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >