साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है, डॉ तहसीन

साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है, डॉ तहसीन

बलिया बेलौन विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रोजमर्रा का छोटा- छोटा काम साइकिल से करने के लिए प्रेरित करते हुए गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर के प्राचार्य डॉ तहसीन फात्मा, जावेद आलम ने साइकिल चला कर छात्र छात्रा अभिभावकों को संदेश दिया की रोजाना साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है. ह्रदय रोग का खतरा कम होता है. यह तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है. साइकिल चला कर छोटे मोटे कार्य करने की सलाह देते हुए कही के यह परिवहन का एक सरल, किफायती, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. साइकिल परिवहन का एक ऐसा साधन है जो शून्य कार्बन उत्सर्जन करता है. यह पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने में मदद करता है. उन्होंने वर्ग नवम में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए बिहार सरकार द्वारा साइकिल योजना चलाये जाने से शिक्षा के क्षेत्र में अचूक परिवर्तन आया है. अब छात्र छात्रा साइकिल से विद्यालय आने में गर्व का अनुभव करते हैं. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के इस योजना की सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >