पहली सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पहली सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित भारीडीह ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही. भारीडीह ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला. हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की. मौके पर सावन की पहली सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही कुमारी कन्याएं सहित महिलाएं फूल, बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर भारीडीह मंदिर पहुंचे. भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी. बताया जाता है कि ऐतिहासिक भारीडीह मंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है. जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है. खासकर सावन के अवसर पर काफी लोग यहां बाबा को जल चढ़ाने पहुंचते हैं. सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >