कदवा प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गागंज, भर्री, सागरथ, कुम्हड़ी, चांदपुर, परभेली, नन्दनपुर आदि जगहों के मंदिरों व घरों पर कलश स्थापना के साथ शक्तिस्वरूपा मां शैलपुत्री की पूजा की गयी. मां दुर्गा पूजा हिन्दू समुदाय का दस दिनों तक चलने वाला पूजा है. दुर्गापूजा को श्रद्धालु बहुत ही श्रद्धा भक्ति के साथ मानते है. दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्र के बाजार की रौनक बढ़ गई है. पूजा के सामग्री चुनरी, फोटो, धूप, अगरबत्ती, मिट्टी के कलश, दीया, फल, मिठाइयों की बिक्री हुई. पूजा की सामग्रियों की खरीददारी करने वाले लोगों की कुम्हड़ी बाजार में काफी भीड़ लगी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
