कटिहार गुरूवार को आयोजित होनेवाले रामनवमी शोभा यात्रा के पावन अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित मार्गों का महापौर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया गया. आगामी शोभा यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने रामनवमीं पर निकलनेवाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में निकालने की अपील की. शहर के प्रमुख रूटों का निरीक्षण कर आमजनों से आपसी सौहार्द के बीच रामनवमीं मनाने की अपील की. उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, बजरंग दल एवं श्रीराम सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे. व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शोभा यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुगमता एवं सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.
शोभायात्रा को ले महापौर ने शहर के रूटों का किया निरीक्षण
शोभायात्रा को ले महापौर ने शहर के रूटों का किया निरीक्षण
