हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में साक्षी कुमारी ने साइंस में 439 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी है. बुधवार की दोपहर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत की अगुवाई में साक्षी कुमारी सहित इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली भावना भारती व खुशी कुमारी को मिठाई खिलाकर व कलम डायरी आदि भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. बताया साक्षी के आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम ने उन्हें आज साइंस में प्रखंड टॉपर बना दिया है. ऐसा कर वह न केवल हसनगंज बल्कि पूरे प्रखंड में अपना नाम रोशन किया है. साक्षी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा सहयोग और मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को दिया है. साक्षी आगे इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहती है और इस कार्य के जरिए वह अपने सपनों सहित माता पिता के इच्छाओं को पूरा करना चाहती है. प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने बताया कि हसनगंज बाजार की छात्रा साक्षी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस में सर्वाधिक 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी है, जो अन्य बच्चों के लिए आज प्रेरणा स्रोत है. जबकि साक्षी के पिता हसनगंज बाजार में किराने की दुकान चलाते हैं. साक्षी विद्यालय में तैयारी के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई कर आज इंटर साइंस में प्रखंड टॉपर बन कर पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है. वहीं विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने बिहार इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.
हसनगंज की साक्षी कुमारी ने साइंस में हिसल किया 439 अंक
हसनगंज की साक्षी कुमारी ने साइंस में हिसल किया 439 अंक
