रामनवमी त्यौहार पर शांति सुरक्षा पुलिस की तैयारी

रामनवमी त्यौहार पर शांति सुरक्षा पुलिस की तैयारी

कुरसेला जिला पुलिस कप्तान के निदेर्शों के तहत कुरसेला थाना पुलिस रामनवमी त्यौहार पर शांति सुरक्षा तैयारी को अमली जामा देने का कार्य कर रहा है. रामनवमी पर शांति सुरक्षा के लिये पुलिस को हर स्थिति से निबटने के लिये सुसज्जित किया गया है. बुधवार को थाना परिसर मे पुलिस अधिकारियों सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित कर ऐहतियात तौर पर आवश्यक निर्देश दिया. थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रामनवमी पर शाति सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है. आशांति फैलाने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. रामनवमी पुजा जुलूस पर पुलिस गश्ती तेज होगी. शांति सुरक्षा पुलिस बल को सुरक्षा मानकों से सुसज्जित किया है. पूजा आयोजन समिति को सुरक्षा शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिये ऐहतियाती निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >