सालमारी में जिला स्तरीय सत्संग में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सालमारी में जिला स्तरीय सत्संग में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया बेलौन सालमारी के ढोलमारा मैदान में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का दो दिवसीय 47वां अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद तारिक अनवर, पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल सहित कमेटी सदस्यों के द्वारा किया. यह अधिवेशन शनिवार के रात में प्रवचन के साथ सम्पन्न होगा. इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा. सत्संग कमेटी सदस्यों ने बताया की उक्त अधिवेशन दो पालियों में आयोजन होगा. प्रथम पाली में सत्संग का विषय सत्संग का हमें सत्संग से सारी चीजें प्राप्त हो जाती है. दूसरी पाली में मानव शरीर की सार्थकता पर महात्माओं का उपदेश हुआ. ज्ञान के कारण ही मानव सभी जीवों में श्रेष्ठ है. ज्ञान का अर्थ आध्यात्मक ज्ञान से है. इस आयोजन में भागलपुर कुप्पा घाट से पुज्य गुरूसेवी भगरीथ बाबा, गुरू चरण देव प्रमोद बाबा, डॉ स्वामी विवेकानंद बाबा, स्वामी सत्य प्रकाश बाबा, स्वामी प्रमोद बाबा, अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया. स्थानीय पूज्य स्वामी चोगिराज, नागेश्वर बाबा, स्वामी तेज प्रकाश बाबा, स्वामी दीनदयाल बाबा, स्वामी बासुदेव बाबा भी अपने उपदेश प्रदान दिया. बड़ी अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. शांतिपूर्ण सत्संग श्रवण कर रहे थे. इस अवसर पर स्वागत समिति के सभी सदस्यों ने महात्माओं का माल्यार्पण किया. स्थानीय सांसद तारिक अनवर महात्माओं का माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. शनिवार को दोनों पालियों में महात्माओं के कल्याणकारी उपदेश श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा. मंच का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण मंडल, जिला सचिव डॉ अशोक कुमार विश्वास ने किया. मंच पर जिला के बलदेव प्रसाद, सुबोध गुप्ता, गणेश साह, दिनेश मंडल आदि उपस्थित थे. जिला स्तरीय इस सत्संग में दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच कर सत्संग से दीक्षा ली. इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि सालमारी पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है. कमेटी की ओर से पंडाल, बिजली पानी सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >