हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में लगी मरीजों की भीड़

हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में लगी मरीजों की भीड़

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी मरीजों की भीड़ लग रही है. मौसम उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गयी है. प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व चिकित्सक श्वेता रानी ने कहा कि इनदिनों मौसम ज्यादा गर्म होने से मौसमी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. स्कीन डिजीज फंगल इन्फेक्शन, लूजमोसन वाले व्यक्ति पहुंच रहे हैं. एक परिवार केंद्र कई सदस्य स्कीन डीजीज से पीड़ित पहुंचते हैं. उन्हें उचित दवाई एवं खानपान और साफ-सफाई रहने व धूप से बचने अधिक पानी पीने व साफ कपड़ा पहनने आदि की सलाह देने के साथ पोस्टिक आहार लेने की बात कही गयी. यह मौसम बदलाव का असर है, जो दवाई खाने व सावधानी बरतने से ठीक हो जाती है. तेज धूप बारिश के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जिसको लेकर स्किन डिजीज दाद, खाज, खुजली, फंगल इन्फेक्शन, लूज मोशन आदि के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >