प्राणपुर थाना क्षेत्र के धबोल दियारा में महानंदा नदी के किनारे तरबूज खेत की रखवाली कर रहे किसानों से गुरूवार की रात्रि अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. पिस्टल व धारदार हथियार दिखा कर किसानों का सात मोबाइल, एक साइकिल लूट कर चलते बने. पीड़ित किसान ने बताया कि आधा दर्जन नकाबपोस बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. किसानों ने बताया कि तरबूज खेत में 6 से 7 के संख्या में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हथियार के बल पर मारपीट करते हुए किसानों की तरबूज को लाठी से मारकर पूरी तरह नष्ट करने लगा. मना करने पर नकाब पोश बदमाशों ने किसानों के साथ पिस्टल, चाकू, लाठी डंडा से लैस होकर किसानों के साथ बेरहमी से जमकर मारपीट करने लगे. यही नहीं एक किसान प्रिंस चौधरी के पेट में चाकू से वार कर दिया. जिससे किसान प्रिंस चौधरी जख्मी हो गये. पिस्टल और हथियार के बल पर डरा कर किसानों के एक साइकिल, 7 मोबाइल भी लेकर अज्ञात नकाब पोश बदमाश लेकर चले गये. बदमाशों के द्वारा घटना का अंजाम देने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है. किसान रंजन चौधरी, विकास चौधरी, उदय चौधरी, प्रियांशु चौधरी, मंटू चौधरी, पशुपति, बलराम, निर्मल, गोविंद चौधरी, सुरेश चौधरी, महेश चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने किसानों के साथ हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने कि मांग एसपी से की है. इधर घटना की जानकारी पर प्राणपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर किसानों से पूछताछ कर अपराधियों की घड़पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
