आकर्षक रंगोली बना मतदान को किया जागरूक

आकर्षक रंगोली बना मतदान को किया जागरूक

अमदाबाद उमवि पहाड़पुर में शनिवार को छात्रों ने मतदाता जागरूकता को लेकर आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. मतदान से संबंधित जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है. उमवि पहाड़पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक वसीम रजा के नेतृत्व में विद्यालय की मीना मंच, बाल संसद, इको क्लब, यूथ क्लब के सदस्यों ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान से संबंधित लोगों को जागरूक किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने बताया कि रंगोली में ईवीएम मशीन से वोटिंग करती महिला की चित्रांकन की गयी. ईवीएम मशीन से वोट डाल रही है. वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया है. ताकि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें. बच्चों ने स्लोगन लिखा था. पहले मतदान फिर जलपान, अपना वोट अपना अधिकार, जाति धर्म पर न बंटे समाज, निष्पक्ष मतदान का हो राज. सहायक शिक्षक उदय शंकर मिश्रा, राजाराम शाह, वाहिद नवाज, शिवानी गुप्ता, पंकज कुमार यादव, जीनत परवीन, महेश रविदास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >