कर्मियों की कमी से पार्षद परेशान, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन हो रहा प्रभावित

कर्मियों की कमी से पार्षद परेशान, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन हो रहा प्रभावित

– वार्ड दो के साढ़े छह हजार से अधिक मतदाता पर महज छह कर्मी – सप्ताह में चार दिन बाधित हो जाता है कार्य, लोगों को होती है परेशानी कटिहार निगम में सफाई कर्मियों की कमी से पार्षद परेशान हैं. खासकर कई वार्ड में कर्मियों की कमी के कारण डाेर टू डोर कचरा प्रबंधन कार्य प्रभावित हो रहा है. जिससे पार्षदाें की अपने वार्ड के घरों तक डोर टू डोर कचरा उठाव ठेला पहुंचाना मुश्किल साबित हो रहा है. अधिकांश वार्ड में डोर टू डोर कचरा का ठेला सड़क किनारे होकर अपना कार्य पूरा कर ले रहे हैं. जिसके कारण पूरी तरीके से घरों के कचरे घरों में रह जाने से लोग परेशान हैं. खासकर उन मोहल्लों जो पहली बार पंचायत से कटकर वार्ड में परिणत किया गया है. उसकी हालत बद से बदतर है. निगम प्रशासन भले ही अलग-अलग दिन अलग-अलग मोहल्ले में ठेला पहुंचाने को लेकर पार्षदों को कहा गया है. लेकिन कर्मियों की इतनी कमी है कि एक दिन कर्मी के अवकाश पर चले जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं करा पाते हैं. यही कारण है कि वार्ड के लोगों के गुस्से का शिकार पार्षदों काे होना पड़ रहा है. खासकर वार्ड नम्बर दो में इस तरह की वाकया अक्सर होने से वार्ड के लोग अब धीरे धीरे इस व्यवस्था से आजिज हो जा रहे हैं. वार्ड नम्बर एक का भी कमोवेश यही हाल है. वार्ड नम्बर एक के कई लोगों की माने तो डोर टू डोर कचरा उठाव ठेला घरों के सामने नहीं जाकर सड़क किनारे से ही अपना काम को तमाम कर ले रहे हैं. वार्ड नम्बर एक के रामसिंहासन चौहान, रामचन्द्र चौहान, यमुना चौहान समेत अन्य की माने तो जिस जोश खरोश के साथ डोर टू डोर कचरा उठाव की शुरूआत की गयी थी. अब धीरे धीरे मंद पड़ने लगी है. वार्ड नम्बर दो के राजेश कुमार, राकेश कुमार, अनुभा देवी, सूरज रविदास समेत अन्य की माने तो डोर टू डोर कचरा उठाव करने वाले कर्मी के अवकाश पर जाने के बाद यह कार्य ठप हो जाता है. कभी कभी तो चार दिनों तक घर के कचरे घराें में रह जाने से दुर्गंध से जीना मुहाल साबित हो जाता है. नहीं सुनी जाती है उनकी आवाज वार्ड नंबर दो के पार्षद मुसर्रत जहां की माने तो उनका वार्ड का क्षेत्रफल काफी बड़ा है. भेरिया रहिका, गोशाला, इंद्रपुरी, बालू टोला, शमशेरगंज, तेजा टोला में कई मोहल्ले शामिल हैं. कर्मियों की कमी के कारण इस तरह की परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है. खासकर भेरिया रहिका, शमशेरगंज में एक ही कर्मी के रहने के कारण अवकाश पर चले जाने के बाद कार्य ठप पड़ जाता है. कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए निगम प्रशासन से मांग की गयी. आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. वार्ड के अंत तक घरों से कचरा उठाव को निर्देश नगर आयुक्त संतोष कुमार का कहना है कि डाेर टू डोर कचरा उठाव हर हाल में करना है. इसको प्रमुखता से लेते हुए कार्य कराने का आदेश सफाई विभाग को दिया गया है. अगर कर्मी की कमी है. वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर दूसरे कर्मी को लगाने का आदेश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >