क्षेत्र में सघन गश्ती लगातार करते रहें: एसपी

क्षेत्र में सघन गश्ती लगातार करते रहें: एसपी

एसपी ने चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिये कई निर्देश कटिहार आगामी त्यौहार व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी ने सभी क्षेत्र में बने सात चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. दीपावली, महापर्व छठ व विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था संधारण व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को एसपी शिखर चौधरी ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्टों सिरसा चौक, उदामारेखा व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती व एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाये रखने का भी निर्देश दिया. संवेदनशील व अति-संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पर्व एवं चुनाव के दौरान भीड़-प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >