एनएच-81 जामुन टोला के पास पलटा कंटेनर, तीन घर क्षतिग्रस्त

एनएच-81 जामुन टोला के पास पलटा कंटेनर, तीन घर क्षतिग्रस्त

प्राणपुर पश्चिम बंगाल कि ओर से कटिहार जा रहे कंटेनर ट्रक एनएच 81, जामुन टोला गांव के समीप सोमवार की सुबह पलट गयी. जिससे तीन परिवारों का घर क्षति ग्रस्त हो गया हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.पीड़ित परिवार अबुल पिता करीम, मोसीम पिता मधधु मिया, अफरोज पिता मोसीम ने बताया कि लोडेड कंटेनर ट्रक सोमवार की सबह तकरीबन दो बजे रात्रि में पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर तीव्र गति से जाने के क्रम में एनएच 81 मुख्य सड़क के किनारे बसे हुए घर में घुसने से तीन परिवार का सारा सामान सहित तीन घर को भारी क्षति पहुंची है. जान माल बाल बाल बच गए हैं. जिसमें तकरीबन चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है. चालक और खलासी फरार है. पीड़ित परिवार के द्वारा शीघ्र जांच कर मुआवजा दिलाने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >