कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (अर्बन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा के मौजूदा स्वरूप में महिला आरक्षण बिल को लेकर लागू करने की मांग को लेकर जिले में चरणबद्ध रूप से आंदोलन शुरू की जायेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के तुरंत लागू करने की मांग कर रही है. केंद्र सरकार जनगणना व परिसीमन की आड़ में महिला आरक्षण बिल को लागू करने से बच रही है. 2023 में संसद से पास महिला आरक्षण बिल को इसे लोकसभा सीटों पर ही तुरंत लागू किया जाना चाहिए. कांग्रेस संघर्ष की पार्टी रही है. महिला आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस संघर्षरत है. लोकसभा की मौजूदा स्वरूप पर ही महिला आरक्षण लागू करने को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है. कटिहार में भी इस मुद्दे को लेकर जल्द ही आंदोलन की शुरुआत की जायेगी. जिला पर्यवेक्षक अमन कुमार यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने के बावजूद महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हो रही है. इसलिए इसे बिना विलंब के तुरंत लागू किया जाना चाहिए. महिला आरक्षण को जनगणना व परिसीमन से जोड़ना भाजपा की सोची समझी एक राजनीतिक चाल है. मकसद महिलाओं को तुरंत आरक्षण का लाभ देने से रोकना है तथा कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में जनता को विपक्ष के खिलाफ भड़काना है. कांग्रेस महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव ने कहा कि जब संसद में बिल पास हो चुका है तो इसे आगामी चुनावों (2029) से पहले मौजूदा लोकसभा की 543 सीटों पर ही लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दिशानिर्देश पर कटिहार में जल्द ही पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की जायेगी. महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करने के लिए जिले भर की महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेगी. कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रभारी अमन कुमार यादव, प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, डॉ बिपिन सिंह, अल्तमश दीवान, राज आनंद सिंह, सऊद मुखिया, मुश्ताक आजम, मीनाक्षी श्वेता, नितिन सिन्हा, रियाज, प्रीतम चक्रवर्ती, निरंजन पोद्दार, अनु सिंह, विक्रम पासवान, मोहर्रम खान, भारती रानी, नीतू देवी उपस्थिति रहीं.
महिला आरक्षण बिल लागू करने को करेंगे चरणबद्ध आंदोलन: कांग्रेस
महिला आरक्षण बिल लागू करने को करेंगे चरणबद्ध आंदोलन: कांग्रेस
