कांग्रेस में संगठन सृजन साथी के आधार पर मिलेगा पद व जिम्मेदारी: राजेश राम

कांग्रेस में संगठन सृजन साथी के आधार पर मिलेगा पद व जिम्मेदारी: राजेश राम

– कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में डिजिटल सदस्यता अभियान पर जोर कटिहार जिला कांग्रेस मुख्यालय, राजेंद्र आश्रम में गुरुवार को ””संगठन सृजन अभियान”” के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी अर्बन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हंगामा के बीच कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन साथी अभियान के तहत मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सृजन साथी के रूप में लोगों को जोड़ रही है. कहा कि आने वाले समय में इस अभियान के तहत कांग्रेस काफी मजबूत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के तहत सृजन साथी जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने में सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की भागीदारी जरूरी है. इस कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में नेताओं ने सबसे ज्यादा जोर पार्टी की नयी डिजिटल सदस्यता प्रणाली पर दिया गया. नेताओं ने इस बात पर विस्तृत प्रकाश डाला कि किस प्रकार वर्तमान में संगठन सृजन का कार्य पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि पहले के मुकाबले यह डिजिटल प्रक्रिया कितनी पारदर्शी, सटीक और प्रभावी है. इस नयी व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह किया है कि पहले जिस तरह नेताओं की पैरवी और सिफारिशों के आधार पर जिला या प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों को मनोनीत कर दिया जाता था. अब वह व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जायेगी. अब सीधी और अत्यंत पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जो कार्यकर्ता संगठन सृजन अभियान में जितनी सक्रियता दिखायेगा और जितने अधिक नये सदस्यों को जोड़ेगा उसकी इसी मेहनत और सदस्य संख्या के हिसाब से ही उसे संगठन में पद या पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी जायेगी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस डिजिटल माध्यम का उपयोग कर जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस परिवार से जोड़ें और अपनी सक्रियता साबित करें. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, डॉ शकील अहमद खान, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ विपिन कुमार सिंह, कटिहार जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ अमन कुमार और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि मीनाक्षी श्वेता मंचासीन थे. प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला, सौरभ कुमार, फिरोज अहमद कुरैशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान की भी सक्रिय भूमिका रहे. कटिहार के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विक्रम कुमार पासवान, प्रदेश कंट्रोल रूम सदस्य मिनहाज रहमानी, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान, बहाब, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह, हसन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >