बलिया बेलौन भौनगर पंचायत के वार्ड दो मेंहदीपुर गांव में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से 14 परिवारों का आवासीय घर जल गया था. अग्निपीड़ित दाने-दाने को मोहताज हो गये थे. इसकी सूचना पर आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की पहल पर जिला आपदा विभाग के एडीएम के निर्देश पर कदवा बीडीओ प्रेम कुमार ने गुरुवार से अग्नि पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन चलाकर सभी को तैयार भोजन कराने की व्यवस्था किये जाने से राहत मिली है. साथ ही पीड़ितों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया. आपदा फंड से सहायता राशि भेजने की सभी प्रकिया पूरी कर ली गयी है. ज्ञात हो की पीड़ितों का सब कुछ जल कर राख हो गया है. घर से एक भी सामान नहीं निकाल सके. दाने-दाने का मोहताज हो गये है. ऐसे में प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचन की व्यवस्था से राहत मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तारामनी देवी, बेबी देवी, चमेली देवी, जोशना देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी, गीता देवी, लवली देवी, सीता देवी, प्रमेशवरी देवी, गीता देवी, पूर्णि देवी, सुगंधी देवी, चेयती देवी का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया की सामुदायिक किचन चलाये जाने से कुछ राहत मिली है. प्लास्टिक टांग कर किसी तरह गुजारा कर रहे है.
अग्नि पीड़ितों में सामुदायिक किचन चलाने से मिली राहत
अग्नि पीड़ितों में सामुदायिक किचन चलाने से मिली राहत
