अग्नि पीड़ित परिवार को सीओ ने दिया चेक व राहत समाग्री

अग्नि पीड़ित परिवार को सीओ ने दिया चेक व राहत समाग्री

कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के साहेब नगर पंचायत के जयनगर गांव पिछले शनिवार की देर रात्रि करीब 9:30 बजे के आसपास बिजली की शॉर्ट सर्किट से अब्दुल खालिक के घर में अचानक आग लग जाने से जहां घर की सारी सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया था. उनकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री रोजाना खातून भी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिसका इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ताजामुल ने बताया कि अगलगी की घटना के दौरान अब्दुल खालिक की लड़की पलंग के नीचे छुप गई थी. जिसके कारण आग की लपेट में आने से उनके 75% शरीर की भाग जल गया है. जिसका इलाज गंभीर स्थिति में चल रहा है. इसी आलोक में मनसाही सीओ इस्माइल ने पीड़ित की मां को सोमवार की देर शाम को 12 हजार चेक एवं बाल्टी, प्लास्टिक सहित खाने पीने की एक किट दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >