स्वच्छता ही सेवा, सामान्य बोगी में डीआरएम ने जांची व्यवस्था

स्वच्छता ही सेवा, सामान्य बोगी में डीआरएम ने जांची व्यवस्था

अभियान के तहत डीआरएम ने आम्रपाली ट्रेन का किया निरीक्षण कटिहार स्वच्छता ही सेवा के तहत कटिहार रेल मंडल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2025 का आयोजन किया गया है. रेल मंडल में सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण का सिलसिला जारी है. कटिहार रेलवे स्टेशन पर रात्रि के समय आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के समय डीआरएम किरेंद्र नाराह ने औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को कई निर्देश दिया. अपने निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़कर न सिर्फ यात्रियों से बातचीत की बल्कि बोगी और शौचालय की सफाई का जायजा लिया. यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर कई सख्त निर्देश दिये. स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता एवं पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता रेल परिसर से उत्पन्न कचरे का निष्पादन, एनजीओ एवं चैरिटेबल संस्था के सहयोग से आम लोगों के बीच स्वच्छता जागरूकता हेतु अलग-अलग तिथियों को कटिहार रेलमंडल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >