सड़क किनारे बालू लोड ट्रक खड़ा करने की शिकायत पर झड़प

सड़क किनारे बालू लोड ट्रक खड़ा करने की शिकायत पर झड़प

– आरोपित पक्ष ने शिकायतकर्ता पक्ष पर चाकू से किया हमला कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज में अवैध बालू व गिट्टी के सड़क किनारे खड़ी कर यातायात प्रभावित करने एवं बिचौलिया के प्रभाव को समाप्त करने की दशा में पुलिस कार्रवाई करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दो युवक को घायल कर दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 81 के किनारे दर्जनों ट्रक चालक बालू व गिट्टी लदे ट्रक को खड़ी कर देते हैं. जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहती है साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी प्रबल रहती है. इन स्थलों पर कई दुर्घटनाएं भी घटित हुई है, जिनमें तकरीबन आधा दर्जन ऑन लोगों की भी मौत हुई है. मुख्य मार्ग पर बालू की मंडी लगने से हृदय गंज की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने एवं बिचौलिया के हावी रहने के कारण स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सहायक थाना पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस से की थी. आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोगों के बीच शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया, और यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से प्रहार कर दिया. जिसमें राकेश झा एवं मोती भगत घायल हो गए. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे. सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह, नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सहित पुलिस बल ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कहकर विवाद को शांत कराया. घटना बाबत पुलिस ने मामले में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >