जिला स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जिला स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

कटिहार शिक्षा विभाग के द्वारा समग्र शिक्षा के तत्वाधान में जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 आयोजन का समापन गुरुवार को प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में भारी उत्साह के साथ हुआ इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की पहचान करना एवं भारतीय संस्कृति एवं कला को आम जनों तक पहुंचाने था. इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विधा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसका वीडियो ग्राफी किया. राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए भेजी जायेगी. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में मूल रूप से चित्रकला में उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय के प्रिया भारती, लोकगीत समूह में मौसमी कुमारी एवं साथी उच्च माध्यमिक विद्यालय दलन पूर्व कटिहार, नृत्य समूह में रतनी कुमारी एवं समूह प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णा नगर, शास्त्रीय संगीत में गुलेशा खातून उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर कोढा, कथक नृत्य एकल में शिवम कुमार प्लस टू अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय अयोध्यागंज कुरसेला, नाटक में रघुनंदन कुमार, श्रवण कुमार, रोहित आर्यन एवं आर्यन राज, सुगम संगीत में ऋषु राज राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय कोढा, पारंपरिक कहानी वचन में पम्मी कुमारी हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, बांसुरी वादन में दीपक राज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर कोढा, मूर्तिकला में नेहा कुमारी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढा, माली कला में अंकित कुमार राजकीय उच्च विद्यालय कोढा ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया. समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार, लेखा पदाधिकारी संजीव कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह, प्राचार्य डॉ उमेश कुमार एवं संगीत शिक्षिका डॉक्टर कंचन कुमारी का भरपूर योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >