विद्यालय में चारदिवारी नहीं रहने से बच्चे असुरक्षित

विद्यालय में चारदिवारी नहीं रहने से बच्चे असुरक्षित

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दिलीप रजक प्राथमिक विद्यालय हुण्डली में चारदिवारी नहीं रहने पर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन से चारदिवारी कि मांग की गयी है. प्राथमिक विद्यालय हुणडेली के दर्जनों छात्र छात्राओं ने बताया कि विद्यालय परिसर में चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण असमाजिक तत्वों के द्वारा खिड़की, केवाड़ी, चापाकल एवं शौचालय को क्षति पहुंचाई जा रही है. विद्यालय परिसर को भी गंदगी कर दिया जाता है. छात्र-छात्राओं को पठन पाठन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दिलीप रजक प्राथमिक विद्यालय हुणडेली के दर्जनों छात्र छात्राओं ने शीघ्र जांच कर चाहर दिवारी की मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >