कोढ़ा प्रखंड के मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित नजरा चौकी गांव में सोमवार को करंट लगने से पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य मुन्ना सिंह ने सामाजिक सुधार चेतना मंच के अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला सचिव अरविंद कुमार कुशवाहा उर्फ़ अरबिंद दास को दी. सूचना पाकर वे तुरंत पवई मकदमपुर पहुंचकर मृतक के पिता रामेश्वर चौधरी के आवास पर पहुंचे. अरबिंद दास ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. अपने निजी कोष से आर्थिक मदद प्रदान की. इस दौरान विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता एवं वार्ड सदस्य मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
