एसपी के निर्देश पर एनएच पर चला वाहन चेकिंग अभियान

एसपी के निर्देश पर एनएच पर चला वाहन चेकिंग अभियान

कोढ़ा एसपी के निर्देश पर रविवार देर रात कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 व 81 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते समाप्त करना था. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाइवे समेत प्रमुख मार्गों पर छोटी-बड़ी सभी वाहनों की सघन जांच की. पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ वाहनों की तलाशी ली. यह सुनिश्चित किया कि किसी वाहन में कोई संदिग्ध सामग्री या व्यक्ति न हो. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जांच अभियानों का मकसद असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे. वाहन चालकों से पूछताछ के साथ-साथ उनकी पहचान और वाहन दस्तावेजों की भी गहन जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >