कार व टोटो की टक्कर, 17 वर्ष युवक जख्मी

एनएच 31 पर गेड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर गेड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप कार व टोटो के बीच भिड़ंत हो गया. इसमें टोटो पर सवार 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि इस भिड़ंत में टोटो एवं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे में घायल की पहचान लक्ष्मण कुमार ग्राम चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार निवासी के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >