पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों का ई-केवाईसी को लगा शिविर

पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों का ई-केवाईसी को लगा शिविर

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी के लिए शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानू भवेश व कृषि समन्वयक सह नोडल संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है. प्रखंड अंतर्गत कुल पांच हजार किसानों का ई-केवाइसी करने का लक्ष्य रखा गया है. अबतक पंद्रह सौ किसानों का ई-केवाइसी करा दिया गया है. किसान भवन में आज विशेष शिविर का आयोजन कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया गया. इस अवसर पर किसान सलाहकार सरस्वती कुमारी, कृषि डाटा ऑपरेटर मनोरंजन कुमार सहित दर्जनों किसान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >