डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लगाया गया शिविर

प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद राम की अध्यक्षता में डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शिविर आयोजित की गयी.

प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद राम की अध्यक्षता में डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शिविर आयोजित की गयी. सशक्त एवं समृद्ध किसान, बिहार को पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों की डिजिटल पहचान को लेकर फार्मर रजिस्ट्री का शिविर आयोजन किया गया. जिसमें औचक निरीक्षण करते हुए प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में पंचायत वार किसान सलाहकार कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा सशक्त एवं समृद्ध किसान बिहार की पहचान कार्यक्रम अंतर्गत किसानों का डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर किसान सलाहकार प्रवीर कुमार मंडल, राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार के साथ दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >