बलिया बेलौन बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग की ओर से चनदहर पंचायत के मनरेगा भवन बघवा में शनिवार को भूमि संबंधित दस्तावेज में सुधार के लिए शिविर लगा. कम्प्यूटर ऑपरेटर के देरी से आने पर लोगों ने आक्रोश जताया. अधिवक्ता रागिब शजर ने बताया की इस से पहले शिविर के अपेक्षा में आज अधिक संख्या में लोग आये. बिहार सरकार भूमि सुधार विभाग का यह सराहनीय पहल है. शिविर में लोगों को अपनी जमीन के दस्तावेज में आसानी से सुधार करने का मौका मिला है. इस तरह का शिविर से सभी लोगों को लाभ मिल रहा है. दस्तावेज में जिस तरह की गड़बड़ी है. दो दिन के शिविर से सभी लोगों के समस्या का हल संभव नहीं है. कम से कम 15 दिन लगातार शिविर लगाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
