डीजल-पेट्रोल महंगा होने पर एक जून बढ़ा बसों का किराया

डीजल-पेट्रोल महंगा होने पर एक जून बढ़ा बसों का किराया

कटिहार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आमलोगों की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है. एक जून से कटिहार व आसपास के जिलों के लिए चलने वाली यात्री बसों के किराए में सोमवार से वृद्धि कर दी गई है. किराया बढ़ने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है. लोगों का कहना है कि महंगाई तो बढ़ रही है, लेकिन आय में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण बढ़ती महंगाई के बीच घर का बजट अब संभालना मुश्किल होता जा रहा है. सोमवार से कटिहार से पूर्णिया जाने का बस किराया जो पहले 40 रुपये था. अब बढ़कर 50 रुपये हो गया है. इसी प्रकार कटिहार से भागलपुर का किराया 120 रुपये से सीधे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा अररिया, किशनगंज, कुरसेला, गेड़ाबाड़ी, नवगछिया सहित विभिन्न रूटों पर भी 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक किराए में वृद्धि कर दी गई है. बस संचालकों का कहना है कि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने के कारण परिचालन लागत बढ़ गई है. ऐसे में किराया बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है. हालांकि किराया वृद्धि का सीधा असर यात्रियों पर अब पड़ने वाला है. विशेषकर उन लोगों पर जो रोजाना काम, व्यवसाय या पढ़ाई के लिए बसों से सफर करते हैं. पूर्णिया जा रहे यात्री समीर कुमार व यशवंत यादव ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आमलोगों की आमदनी वही है लोगों की आय नहीं बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ बस किराया ही नहीं बढ़ा है. बल्कि इसका असर अब हर रोज इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर भी पड़ने वाला है. यात्रियों का कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने के बाद सब्जी, अनाज, दाल, चावल और अन्य घरेलू सामानों की ढुलाई लागत भी आज से बढ़ गई. इसका सीधा प्रभाव बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने वाला है. जिससे आमलोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यदि आय नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में परिवार का मासिक बजट भी संभालना और भी कठिन हो जायेगा. किराया वृद्धि के बाद यात्रियों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की. साथ ही कहा महंगाई बढ़ती है तो सिर्फ सरकारी नौकरी वालों का मासिक नहीं बढ़ना चाहिए. बल्कि प्राइवेट कंपनियों हर क्षेत्र में आय बढ़ने की व्यवस्था भी सरकार को देखनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >