बीएसएनएल का आधार सेवा केंद्र महीनों से बंद

बीएसएनएल का आधार सेवा केंद्र महीनों से बंद

– मशीन खराब होने से उपभोक्ता परेशान, लगा रहे दूसरे केंद्रों का चक्कर कटिहार बीएसएनएल कार्यालय में संचालित आधार सेवा केंद्र पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है. मशीन खराब होने के कारण आधार बनवाने और त्रुटि सुधार कराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है. लोगों को मजबूरन डाकघर, मिरचाईबाड़ी और डीएस कॉलेज स्थित आधार केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. फ्रेंचाइजी से चलता है केंद्र, एक महीने से काम ठप बीएसएनएल में आधार निर्माण का कार्य फ्रेंचाइजी के माध्यम से किया जाता है. यहां आधार बनवाने, नाम-पता सुधार समेत कई कार्य होते हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि एक महीने से अधिक समय से यहां आधार निर्माण व सुधार कार्य नहीं हो रहा है. बरसों से सुचारू रूप से चल रहे इस केंद्र के बंद होने से लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. मशीन खराब, कुछ दिन और लगेंगे: फ्रेंचाइजी आधार सेवा केंद्र के फ्रेंचाइजी दीपक सक्सेना ने बताया कि मशीन में खराबी आ जाने की वजह से सेवा बंद है. मशीन मरम्मत के लिए विभाग को शिकायत दर्ज की गई है. संभवतः कुछ दिन और सेवा बंद रह सकती है. सक्सेना ने उपभोक्ताओं से परेशान नहीं होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के सामने डाकघर में आधार सेवा केंद्र चालू है. इसके अलावा डीएस कॉलेज और मीरचाईबाड़ी चौक पर स्थित आधार सेवा केंद्र में भी उपभोक्ता अपना काम पूरा करवा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >