सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगायें हम को चला अभियान

सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगायें हम को चला अभियान

कटिहार शिव के गुरु स्वरुप को जन जन में स्थापित करने के लिए शिव शिष्य हरीन्द्रानंद के कदम से कदम मिलाकर चलने वाली दीदी नीलम आनंद के जन्मदिवस पर शिव के शिष्य व शिष्याओं की ओर से 27 जुलाई तक पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को सार्वजनिक दुर्गास्थान से विजय बाबू पोखर, बालू पोखर, एलआईसी ऑफिस परिसर में गुरु भाई बहनों की ओर से शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में सांसे हो रही है कम- आओ वृक्ष लगायें हम थीम पर आधारित जागरूकता रैली से निकाली गयी. शिव शिष्यों ने अपना योगदान दिया. 73 वें जन्मदिवस पर कम से कम 73000 पौधारोपण करने का लक्ष्य है. पूर्णिया, रानीपतरा शाखा कार्यालय से अशेष कुमार आशीष, प्रकाश मिश्रा, देवानन्द साह, बिन्देशवरी, नथूनी साह, गौरव कुमार, अमरजीत चन्द्रा, शिव कार्य, समिति अध्यक्ष, उपेन्द्र महतो, सलिता, अनीता, रीना, वीणा, प्रमिला आदि मौजू थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >