Bomb Explosion: महाशिवरात्रि से पहले बिहार में बम ब्लास्ट, इलाके में हड़कंप, कई लोगों की हालत गंभीर

Bomb Explosion in Katihar: स्थानीय लोगों के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र के रास्ते में एक बैग रखा हुआ था, जैसे ही एक शख्स उसे देखने के लिए झुका, धमाका हो गया.

Bomb Explosion in Katihar: बिहार के कटिहार जिले में बम धमाका हुआ है. यह घटना जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक के पास घटी. बम विस्फोट में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में दो महिला और दो पुरुष हैं. जिस इलाके में बम विस्फोट हुआ वो पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है. शिवरात्रि से पहले इस विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हर एंगल से इस घटना की जांच की जा रही है. घायलों की पहचान शेख बजरू (36), दिलों खातून (40), बिजलो (35), और गोपाल (18) के रूप में हुई है.

डर गए लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक कटिहार जिले के बलरामपुर में लाछोर के पास रास्ते में एक अज्ञात बैग पड़ा हुआ था. एक शख्स को लगा की बैग में कुछ हैं. जैसे ही वो उसे देखने के लिए झुका, जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए. फ़िलहाल बलरामपुर और तेलता थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है. इस विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घायल शेख बजरू ने क्या बताया

इस बम विस्फोट में घायल 36 वर्षीय शेख बजरू ने बताया कि वह ट्रेक्टर से अपने घर जा रहा था. तभी लाछोर चौक के पास दो महिला ने उसे रुकने को कहा. महिला ने बताया कि किसी ने बैग रख दिया है, देखिये उसमें क्या है? शेख बजरू देखने के लिए गया तो देखा कि कपड़े में लिपटा हुआ कोई सामान रखा हुआ है. जैसे ही वह उसे देखने के लिए झुका तभी बम ब्लास्ट हो गया. इस घटना में शेख बजरू के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटे आई और मौजूद सभी लोग सभी घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: आर्केस्ट्रा में दबंग युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, डर गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

Video: कीचड़ में उतर कर ये क्या करने लगे शिवराज सिंह चौहान? केंद्रीय कृषि मंत्री का दिखा अनोखा रूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >