सालमारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशा सिंह का किया अभिनंदन

सालमारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशा सिंह का किया अभिनंदन

बलिया बेलौन भाजपा महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह का सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पूर्व प्रमुख सीमा गुप्ता, संजय गुप्ता के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बुके भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया. विधायक निशा सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जायेगा. मौके पर संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सह पींढाल उपमुखिया राकेश कुमार मंडल, विकास अग्रवाल, इमरान आलम, सन्नी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >