कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान

प्रखंड के भटवारा पंचायत स्थित तेल डिपो परिसर में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

कोढ़ा. प्रखंड के भटवारा पंचायत स्थित तेल डिपो परिसर में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सतना विधानसभा की पूर्व विधायक उषा चौधरी मौजूद रही. उनका स्वागत विधायक कविता पासवान ने किया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से रणनीति पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने व भाजपा के आयोजित रैलियों में अधिक से अधिक सहयोग देने का आह्वान किया. कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुमार पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा, कोढ़ा ग्रामीण अध्यक्ष चेतन साह, कोढ़ा मुख्यालय मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, फलका मुख्यालय मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, फलका ग्रामीण अध्यक्ष अनुज कुमार, प्रभारी फलका मुख्यालय मनोज ठाकुर, मंडल महामंत्री कोढ़ा मुख्यालय अमित कुमार, कोढ़ा महामंत्री रमन झा, मुख्यालय उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र रजक, महामंत्री अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >