डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान के आवास पर बिहार बंद को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश मंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देकर बिहार का अपमान किया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलएं बिहार बंदी में शामिल होंगे. बिल्कुल लोकतांत्रिक तरीके बिहार बंद रहेगा. भाजपा प्रखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल, शिवधारी केवट, प्रकाश हांसदा, ओम प्रकाश चौहान, विनोद मंडल, मनोज ठाकुर, राजकुमार मिश्रा, पूर्व उप प्रमुख बसंत चौहान आदि कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
