कटिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, अवध असम एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

Train Accident in Katihar: बिहार के कटिहार में अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में एक की मौत हो गई. इस हादसे में 3 कर्मी घायल भी हो गए.

Train Accident in Katihar: कटिहार बरौनी रेल खंड के काढागोला और सेमापुर के बीच महारानी गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. बरौनी से कटिहार डाउन लाइन पर आ रही गाड़ी नंबर- 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सोनपुर रेल डिवीजन की है.

घायलों का इलाज जारी

इस मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि यह इलाका कटिहार रेल डिवीजन से सटा हुआ है, इसलिए कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मृतक की हुई पहचान

ADRM कटिहार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मृतक ट्रॉली मेंन नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव है, जो रेलवे ग्रुप डी में नौकरी कर रहा था. जानकारी के अनुसार 2011 में रेलवे ग्रुप डी में ज्वाइन किया था. पहला पोस्टिंग बखतियारपुर में था उसके बाद कुर्सेला आया.

आज प्रमोद रेलवे पटरी पर ट्राली लेकर चार सहयोगी के साथ चल रहा था. इस दौरान गाड़ी संख्या – 15910 अवध असम एक्सप्रेस में धक्का मार दिया. इसमें प्रमोद कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बरारी में इलाज हेतु भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >