पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया

पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया

कटिहार लंगड़ा बागान साहेब पाड़ा पूजा कमेटी वेस्ट यूथ क्लब की ओर से बुधवार को पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. मंत्र उच्चारण के साथ पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की गयी. क्लब के अध्यक्ष विनोद साह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर पूरे पूजा का बजट आठ लाख रु रखा गया है. एक काल्पनिक महल के रूप में पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. राजस्थान का यह काल्पनिक महल श्रद्धालुओं को काफी पसंद आयेगा. अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी को महा भोग लगाया जायेगा. खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जायेगा. आशीष चौधरी, बंटी राज, सूरज शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार, गौतम यादव, सोनू तिवारी, सुधांशु, प्रेम यादव, दीपक कुमार, आनंद शर्मा, राज किशोर यादव आदि सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >