माता विषहरी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन हुआ

माता विषहरी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन हुआ

हसनगंज जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 तरबन्ना गांव में सार्वजनिक माता बिषहरी मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गयी. जिसमें कि भक्ति भाव के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़ कर पूजा कर बड़े विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि वर्षों से फूंस की झोपड़ी में मां बिषहरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती रही है. गांव के लोगों व गणमान्य लोगों के अथक प्रयास से भव्य मंदिर का निर्माण के लिए भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है. मंदिर निर्माण कार्य कि स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है. ऐसे कार्यक्रम में गांव के लोगों व गणमान्य का आगे आना काफी सम्मान की बात है. बिषहरी मंदिर निर्माण होने से तरबन्ना गांव ही नहीं पूरे प्रखंड क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा. पूरे गांव के वर्षों का सपना भी साकार हो जायेगा. कमेटी के सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से सहयोग करने की अपील की है. पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, शंभू कुमार चौबे, सरपंच तल्लु हेंब्रम, गौतम कुमार, उप मुखिया दशरथ कुमार, उप मुखिया रवि साह, मदन कुमार साह, पूर्व मुखिया विजय साह, अशोक गुप्ता, राजकिशोर भगत, आयुष कुमार भगत, चंदन भगत, रशिक लाल उरांव, मनोज कुमार भगत, ललित भगत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >