फलका विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को बीडीओ सन्नी सौरभ व थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान बूथ स्थल पर किया सुविधाएं उपलब्ध है. बूथ की वतर्मान स्थिति कैसी है पर बारीकी से जांच किया. बीडीओ ने बताया कि फलका प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण, फुलडोभी, सालेहपुर, भरसिया आदि बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन की मांग संबंधित बीएलओ से की गई है. सुविधाओं में कोई कमी है तो चुनाव से पहले उसे पूर्ण करा दिया जायेगा. मौके पर संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
