विधानसभा में गूंजा बलरामपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा, विधायक संगीता देवी ने उठाई निर्माण की मांग

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा विधानसभा के शून्यकाल में प्रमुखता से उठा. विधायक संगीता देवी ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने क्षेत्र की जर्जर और बदहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आम लोगों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं, लेकिन बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें वर्षों से खराब स्थिति में हैं, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कई प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग

विधायक ने सदन में लूतिपुर रोड, बारसोई ब्लॉक रोड, काजीटोला–बारिओल सड़क, निमतल्ला–बिघोर मार्ग, कर्णपुर–लहगरिया सड़क तथा बारसोई स्टेशन–सुधानी आदमपुर मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों के शीघ्र निर्माण, चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग की.

उन्होंने कहा कि इन सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. साथ ही किसानों, छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है.

जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग

संगीता देवी ने सरकार से आग्रह किया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन सभी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जल्द प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

उन्होंने कहा -

"बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हूं. क्षेत्रवासियों के हर जनहित के मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहूंगी और उनके अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी."

क्षेत्रवासियों में बढ़ी उम्मीद

विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि सरकार लंबे समय से उपेक्षित सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत की दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद गुप्ता

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >