विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक

बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने बिहार विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संसदीय परंपराओं और जनसेवा के दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने पर जोर दिया।

बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में बलरामपुर की विधायक संगीता देवी ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों के प्रति विधायकों को जागरूक करना था. इस दौरान सुशासन, प्रभावी जनप्रतिनिधित्व और संसदीय कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई.

शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, बिहार के राज्यपाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा बिहार विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति रही. वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र की मजबूती, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर विस्तार से विचार व्यक्त किए.

जनसेवा में मिलेगा मार्गदर्शन

विधायक संगीता देवी ने कहा कि इस प्रबोधन कार्यक्रम से उन्हें संसदीय परंपराओं, विधायी कार्यों और जनप्रतिनिधि के दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव और मार्गदर्शन का उपयोग बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में किया जाएगा.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >