बलराम पोद्दार 8वीं बार बने मनसाही जदयू प्रखंड अध्यक्ष, रवि शंकर उपाध्यक्ष

बलराम पोद्दार 8वीं बार बने मनसाही जदयू प्रखंड अध्यक्ष, रवि शंकर उपाध्यक्ष

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक मोहनपुर प्रांगण में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हुआ. प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक राम जी प्रसाद साह व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय मंडल के समक्ष अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए आवेदन प्राप्त किये गये. अध्यक्ष पद के लिए बलराम पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए रविशंकर तिवारी ने अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया. किसी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया. प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक राम जी प्रसाद साह ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए रवि शंकर तिवारी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की. इस पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को फूलों का माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाया. मौके पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में लगातार विकास हो रहा हैं. बलराम पोद्दार आठवीं बार प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर मनसाही प्रखंड के कार्यकर्ताओं की जीत बताया. उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया. महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सपना देवी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रज्जाक, मीडिया सेल के राकेश गोस्वामी, पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह, अमर साह, मनीष कुमार पटेल, रवि साह, संजय पासवान, संदीप भुईयां, उत्तम शर्मा, शुभम सिंह, सुधीर प्रभाकर, अशोक यादव, आमिर खान, सोहन कुमार, अनूप लाल उरांव, सुभद्रा देवी, इंदू देवी, सुबोध मंडल, नीलम देवी, हसीना खातून, सकीना खातून, रुखसाना खातून, सुधीर मंडल, निरंजन मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >