बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने सर्वोत्तम फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में कांड संख्या 122/25 के अप्राथमिक दूसरा आरोपित वीरू कुमार साह 26 वर्ष, आलेपुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की वीरू कुमार साह दूसरा आरोपित हैं. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. उसके अलग अलग ठिकाने पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. उसके घर पर होने की गुप्त सूचना पर पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई करते हुए उसे कटिहार न्यायालय भेजा गया है. एक आरोपित मसलेक आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
