बबलू सोरेन मनिहारी से बनाये गये जन सुराज के प्रत्याशी

बबलू सोरेन मनिहारी से बनाये गये जन सुराज के प्रत्याशी

कटिहार कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा पंचायत में लगातार दो टर्म से पंचायत के मुखिया का प्रतिनिधित्व कर रहे बबलू सोरेन को जन सुराज पार्टी से मनिहारी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है. मनसाही के पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों में काफी उत्साह है. प्रमुख प्रतिनिधि गौतम सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि मनसाही, मनिहारी विधानसभा का अंग रहने के बावजूद किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी मनसाही से नहीं बनाया गया था. बबलू सोरेन को मनिहारी विधानसभा से जनसुराज से प्रत्याशी बनाने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >