कटिहार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे स्वगणना अभियान को कटिहार नगर निगम की ओर से व्यापक जन जागरूकता अभियान का रूप दिया जा रहा है. शहर के सभी वार्ड में दिन में वार्ड सभा और रात में संध्या चौपाल आयोजित कर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई जा रही है. नगर आयुक्त सह जनगणना अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बताया कि 17 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में निगम के अधिकारी,कर्मचारी, सीआरपी, आवास सहायक और कर संग्रह की टीम सक्रिय है. प्रत्येक वार्डों में स्थानीय पार्षदों के सहयोग से लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सके. नगर आयुक्त ने बताया कि हर स्तर पर टीम को लगाया गया है. वार्ड स्तर पर टीम गठित करने के साथ-साथ वरीय व कनीय अधिकारियों की टीम भी सुबह और शाम निरीक्षण कर रही है. बुधवार की संध्या वार्ड नम्बर 25 के रामनगर मिडिल सकूल में चौपाल का आयोजन कर लोगों को स्वगणना को लेकर जागरूक किया गया. मौके पर कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह ने सभी वार्डवासियों को इसको लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की.
दिन में सभा, रात में चौपाल लगाकर स्वगणना को किया जा रहा जागरूक
दिन में सभा, रात में चौपाल लगाकर स्वगणना को किया जा रहा जागरूक
