अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, दबने से युवक की मौत

फलका थाना क्षेत्र के रहटा गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर शुक्रवार के दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी.

फलका. फलका थाना क्षेत्र के रहटा गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर शुक्रवार के दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिलीप महतो उम्र 35 वर्ष मरहाटोल थाना-मीरगंज जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुअनि विकास कुमार व राजू कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार बताया जाता है. घटना के बारे में मृतक की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े बारह बजे मृतक दिलीप महतो मीरगंज मरहाटोल अपना घर से ऑटो पर सवार होकर कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रहटा गांव समीप स्टेट हाइवे- 77 पर ऑटो में अचानक खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे ऑटो के नीचे दबने से दिलीप महतो की मौके पर मौत हो गयी. मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र बताया जाता है. घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >