रौतारा में कांड के मुख्य अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की गयी

रौतारा में कांड के मुख्य अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की गयी

कोढ़ा नगर थाना कांड संख्या 179/26 के मुख्य अभियुक्त लालजी उर्फ लालजीत चौहान के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. बताया जाता है कि अभियुक्त लालजीत चौहान, पिता कांतलाल चौहान, गोविंदपुर, थाना रौतारा निवासी लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय कटिहार के जारी आदेश के आलोक में रौतारा थाना पुलिस ने उसके घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए घर की संपत्ति का आकलन कर जब्ती की कार्रवाई की. कार्रवाई के समय स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही. पुलिस की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. रौतारा थाना प्रभारी लालासर बिंद ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >