रात 12 बजते हैप्पी न्यू ईयर व आतिशबाजी से गूंजा शहर

रात 12 बजते हैप्पी न्यू ईयर व आतिशबाजी से गूंजा शहर

कटिहार नववर्ष 2026 को लेकर कटिहार शहर में उत्साह व उमंग का माहौल देखने को मिला. साल के अंतिम दिन से ही हर वर्ग के लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे. जैसे ही रात के 12 बजे शहर जश्न में डूब गया. युवाओं ने खासतौर पर नववर्ष का स्वागत बड़े ही जोश और उल्लास के साथ किया. कहीं केक काटे गए तो कहीं म्यूजिक की धुन पर युवक-युवतियां देर रात तक थिरकते नजर आये. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नववर्ष के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किये गये थे. कई स्थानों पर डीजे तो कहीं साउंड बॉक्स लगाए गए थे. जैसे-जैसे घड़ी की सूई 12 की ओर बढ़ी. वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया. रात के ठीक 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी. फेसबुक, वाटसएप आदि सोशल साइड पर नवर्ष की बधाइयों की बाढ़ आ गयी. लोगों ने केक काटकर खुशियां साझा की. लोगों ने ईश्वर से कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये. रात के 12 बजते ही जमकर आतिशबाजी भी हुई. युवाओं के साथ-साथ परिवारों में भी नववर्ष को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. कई परिवारों ने घर पर ही सादगी के साथ नववर्ष का स्वागत किया. जबकि कुछ लोगों ने बाहर निकलकर इस खास पल को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाने की तयारी करते नजर आये. एक जनवरी को लेकर पिकनिक की तैयारियां भी जोरों पर रही. हर उम्र के लोग पिकनिक मनाने की योजना बनाते नजर आये. पार्कों और खुले स्थानों पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने की तैयारी चलती रही. कुल मिलाकर, कटिहार में नववर्ष का स्वागत उल्लास, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ किया गया. युवाओं की मस्ती, परिवारों की खुशियां और शहर के कई स्थानों पर जश्न का माहौल नए साल के आगमन को यादगार बना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >