गर्मी छुट्टी होते ही विद्यालय बना पुआल रखने का खमार

गर्मी छुट्टी होते ही विद्यालय बना पुआल रखने का खमार

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर में गर्मी छुट्टी देते ही किसानों ने धान का पुआल रखने के लिए खमार में तब्दील कर दिया है. ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहण पंचायत के राहर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षिका के गर्मी छुट्टी दिया है. जिससे विद्यालय बंद रहता है. राहर गांव के एक दो किसानों के द्वारा अपनी दबंगता दिखाते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर के परिसर में विद्यालय के बाहर के साथ अंदर में भी धान का पुआल रखने के लिए खमार बना दिया है. विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा दिया गया है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर को साफ सफाई कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >