सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल मामले में गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल मामले में गिरफ्तार

कोढ़ा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. जिला के रोशना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से देशी कट्टा भी बरामद किया. 09 सितंबर को रौतारा थानाध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोटो की जांच-पड़ताल की. जांच में एक युवक की पहचान फरदील पिता अकीमुद्धीन, नया टोला, थाना अमदाबाद निवासी है. थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ रोशना बाजार में छापेमारी की और फरदील को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि फोटो में दिख रहा दूसरा युवक अभी फरार है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करना न केवल कानूनन अपराध है. बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है. पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >